फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत की मुश्किलें बढ़ीं: सचिन पायलट का दावा-30 से ज्यादा विधायक साथ, अल्पमत में है सरकार

Sun, 12 Jul 2020 09:00 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
sachin pilot - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान में सियासी संकट गहराता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री के नए दावे से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सचिन पायलट ने कहा है कि 30 से ज्यादा कांग्रेसी व निर्दलीय विधायक उनके साथ हैं। इस वजह से सरकार अल्पमत में है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि पायलट कल यानी सोमवार की सुबह होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पायलट के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि 30 से ज्यादा कांग्रेस विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक पायलट के समर्थन में हैं। ऐसे में गहलोत सरकार अल्पसंख्यक हो गई है।  


 

राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के लिए संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में एसओजी (विशेष संचालन समूह) की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। यह बैठक सोमवार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर होगी। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और अविनाश पांडे भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें