फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 12 Jul 2020 07:15 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल
विज्ञापन

राजस्थान के नागौर से सांसद और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। एक व्यक्ति ने विडियो संदेश जारी कर पपला गुर्जर व जगन गुर्जर का हवाला देकर धमकी दी और अपशब्दों का प्रयोग किया है। धमकी देने वाले ने खुद को नागौर जिले के थांवला क्षेत्र के नृसिंग बासनी गांव हाल कोटा का रहने वाला लाला गुर्जर उर्फ राजू गुर्जर बताया है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


विडियो में कहा कि ना जगन मारा जाएगा ना पपला मारा जाएगा, हनुमान बेनीवाल मारा जाएगा। नागौर सांसद को धमकी मिलने के बाद उनके समर्थको में भारी रोष है और समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक बेनीवाल ने हाल ही में ट्वीट किया था कि पपला गुर्जर अभी भी फरार हैं और यह राज्य सरकार की विफलता है।

पुलिस के एक दल ने पिछले वर्ष सितंबर में पपला को अलवर जिले के बहरोड़ से हिरासत में लिया था, लेकिन हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद ही पपला के साथियों ने एके 47 राईफल्स और अन्य हथियारों से पुलिस थाने में हमला कर थाने के लॉकअप में रखे गए पपला गुर्जर को छुड़ाकर अपने साथ ले गए थे। पपला गुर्जर अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।वहीं दूसरी ओर जगन गुर्जर धौलपुर जिला का एक कुख्यात डकैत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें