फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बालोतरा में लूनी नदी में नहाने उतरे 3 चचेरे भाइयों की डूबने से मौत, ढाई घंटे बाद मिले शव

Thu, 24 Aug 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे चचेरे भाई थे। राहुल और विकास 11वीं में तो महेंद्र 9वीं कक्षा में पढ़ता था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा के सिणधरी में लूनी नदी में नहाने उतरे तीन चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। घटना बालोतरा जिले के सिणधरी इलाके के पायला कला गांव की है।

विज्ञापन


दरअसल, पायला कला गांव का रहने वाला राहुल (15) पुत्र बंशीलाल, विकास (16) पुत्र भावाराम, महेंद्र (15) पुत्र छगनाराम घर के पास में साथ-साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर लूणी नदी की रपट पायला कला-दरगुड़ा के पास पहुंच गए। कुछ देर बाद में नहाने के लिए पानी में अंदर उतर गए। गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों उसकी में डूबने लगे। वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने परिवार और गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर गांव के लोग गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चला। करीब 2 ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकले गए। सूचना पर पहुंची सिणधरी थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सिणधरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे चचेरे भाई थे। राहुल और विकास 11वीं में तो महेंद्र 9वीं कक्षा में पढ़ता था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें