फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 26 नए पुलिस और तीन साइबर थाने बनेंगे, 16 नई चौकियों का भी होगा निर्माण, 201 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 14 Jan 2023 05:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में एसपी और सर्किल ऑफिस,नए पुलिस थानों और चौकियां बनाने के लिए,पुलिस लाइन, बटालियन, प्रशासनिक बिल्डिंग निर्माण के लिए करीब 201 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम और गृहमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस एसपी ऑफिस, थाने और चौकियों के निर्माण के लिए 176.11 करोड़ रुपए और पुलिस लाइन सिरोही, छठी बटालियन आरएसी धौलपुर और मेवाड़ भील कोर खैरवाड़ा के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए 25.37 करोड़ रुपए की फाइनेंशियल स्वीकृति जारी की है। 

विज्ञापन


इस तरह किया गया बजट एलोकेशन
प्रस्ताव के मुताबिक प्रदेश में 26 नए थानों और 3 साइबर थानों के निर्माण के लिए 99.72 करोड़ रुपए, 16 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए 13.15 करोड़ रुपए, 16 पुलिस थानों के रिनोवेशन और रिकन्सट्रक्शन के लिए 55.02 करोड़ रुपए और 9 नए पुलिस अधीक्षक और सर्किल ऑफिस बनाने के लिए 8.20 करोड़ रुपए का प्रोविजन किया गया है। 

बजट घोषणा का इंप्लीमेंटेशन
सीएम के इस फैसले से प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने में आसानी होगी।  आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जा सकेगा। साथ ही साइबर थानों के निर्माण से प्रदेशभर में साइबर अपराधों की भी रोकथाम हो सकेगी। सीएम ने पहले साइबर थानों सहित नए पुलिस थानों, पुलिस चौकियों और प्रशासनिक भवनों के निर्माण की बजट घोषणा की थी। घोषणा का इम्प्लीमेंटेशन करने के लिए यह स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें