फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चूरू में टेंपो का टायर फटने से 20 लोग घायल, 10 लोगों को डॉक्टर्स ने किया रेफर

Tue, 02 May 2023 10:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

घायलों को राजलदेसर अस्पताल ले जाया गया। जहां मदनलाल (60), कमला (50), धन्नाराम (44), प्रेमा देवी (30), द्रोपदी (30), वरुण (16), आनंदी (12), रूपचंद (11), रितिक (10), अन्नपूर्णा (7) सहित कुल 10 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद रतनगढ़ जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़ से कुम्हारों की ढाणी जा रहे एक टैंपों का नेशनल हाइवे पर टायर फट गया। इस दौरान टेंपो में सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदनलाल प्रजापति मंगलवार को परिवार सहित रिश्तेदारी में भात भरने के लिए बीदासर के पास कुम्हारों की ढाणी के लिए लोडर टेंपों में रवाना हुए थे। 

10 लोगों को किया रेफर

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टेंपों में करीब 20 लोग सवार थे। नेशनल हाइवे 11 पर जोरावरपुरा फांटा के पास टायर फटने से टेंपो पलटी खा गया। घटना में टेंपो में सवार महिला, पुरुष और बच्चे सभी घायल हो गए। घायलों को राजलदेसर अस्पताल ले जाया गया। जहां मदनलाल (60), कमला (50), धन्नाराम (44), प्रेमा देवी (30), द्रोपदी (30), वरुण (16), आनंदी (12), रूपचंद (11), रितिक (10), अन्नपूर्णा (7) सहित कुल 10 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद रतनगढ़ जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। वहीं, 10 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। 

पुलिस भी पहुंची अस्पताल
रतनगढ़ में डॉक्टर्स ने सभी को उनके आग्रह पर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया। घायलों में प्रेमा देवी की हालत गंभीर है। सूचना पर पूर्व पार्षद जुगल किशोर प्रजापति और वासुदेव प्रजापति जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की मदद की। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें