राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार रात को दो बसों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक उदयपुर-नाथद्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर विपरीत दिशा से आ रही दो निजी बसें आपस में टकरा गई। दुर्घटना में उदयपुर के कुमावतपुरा निवासी लोकेश खंडेलवाल (35) और एक अन्य यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए।