फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनू में 18 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया

Sun, 03 Mar 2024 04:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

गुढ़ा गौड़ज़ी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी से गांजे के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पूर्व में नागौर में एक मामला कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिला स्पेशल टीम और गुढ़ा गौड़ज़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 18 किलो 90 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुढ़ा गौड़ज़ी थाना क्षेत्र पोसाना स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गुढ़ा थाना अधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया की देर रात जिला स्पेशल और गुढ़ा थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की थी। 

विज्ञापन


इस दौरान पोसाना स्टैंड के पास एक व्यक्ति हाथ में थैलालिए दिखाई दिया, जो पुलिस को देख कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। जिसके बाद टीन में उसे घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार बुगालिया (35) पुत्र मूलचंद बताया। आरोपी के पास मिले थैला से 18 किलो 90 ग्राम गांजा मिला। जिसके बाद गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि आरोपी से गांजे के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पूर्व में नागौर में एक मामला कोर्ट में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें