फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में दो ज्वैलर भाई से लूट, मारपीट कर 15 लाख रुपये के गहने लेकर बदमाश हुए फरार

Sun, 23 Oct 2022 08:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पांच बदमाशों ने ज्वैलर भाई पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
सीकर में लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के उद्योग नगर इलाके में शनिवार रात को दो ज्वैलर भाइयों से लूट की वारदात हो गई है। दोनों भाई अपनी दुकान बंद करने के बाद घर पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने मारपीट कर 10 से 15 लाख रुपये का माल लूट लिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भादवासी रोड पर श्मशान भूमि के घुमाव पर लूट की वारदात हुई। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। घायल अंकित सोनी ने बताया कि पांच बदमाश कार से आए और उनकी गाड़ी के सामने कार खड़ी कर दी। इसके बाद उन्होंने अंकित की गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया और डंडों से दोनों भाई से मारपीट की।


अंकित ने बताया कि उनके पास चांदी, 100 ग्राम सोना और दुकान की नगदी थी, जिसे बदमाश छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई। थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें