फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: अक्षय पात्र का भोजन खाने से 15 बच्चे बीमार, उल्टी-पेट दर्द के बाद जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 28 Mar 2023 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद के नाथद्वार के नेनपुरिया गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अक्षय पात्र का भोजन खाने से करीब 15 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
भोजन खाने से 15 बच्चे बीमार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय पात्र का भोजन खाने से करीब 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को भोजन करने के कुछ ही देर बाद पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई। यह देख विद्यालय प्रशासन ने सभी बच्चों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। मामला राजसमंद के नाथद्वार के नेनपुरिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है।

विज्ञापन



 
जानकारी के अनुसार नेनपुरिया गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रोज की तरह ही सोमवार को बच्चों के लिए मिड-डे मील का प्रबंध किया गया। इस दौरान अक्षय पात्र का भोजन खाते ही एक दो बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की। विद्यालय प्रशासन को लगा कि गर्मी के चलते बच्चों में इस तरह की दिक्कत हो सकती है। इसके कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट में दर्द शुरू हो गया। कई को तो उल्टी भी हुई। इसके बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसके विद्यालय प्रबंधन को अक्षय पात्र के भोजन में गड़बड़ी की आशंका हुई। प्रबंधन ने तुरंत ही सभी बच्चों को राजसमंद के आरके चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इन सारे बच्चों ने अक्षय पात्र से आए भोजन रोटी और मटर की सब्जी खाई थी।

भोजन करने के पश्चात करीब 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। सभी के अभिभावकों को सूचना देकर विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती करावाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रसद विभाग और डॉक्टर की टीम भी विद्यालय पहुंची। टीम ने यहां से भोजन के सैंपल जमा किए हैं। जांच के बाद पता चलेगा गड़बड़ी क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें