फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,829 नए मामले आए, 17 मरीजों की मौत भी हुई

Sat, 22 Jan 2022 10:37 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में 10,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए और अब राज्य में 89,233 वायरस संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
Corona Update in Rajasthan - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 14,829 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 14,829 नए संक्रमित मिले। नए मामलों में राजधानी जयपुर में 3988, जोधपुर में 1144, अलवर में 1222, उदयपुर में 767, अजमेर में 655, भरतपुर में 615, पाली में 585, कोटा में 527 संक्रमित शामिल हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में 10,366 लोग संक्रमण मुक्त हुए और अब राज्य में 89,233 वायरस संक्रमित उपचाराधीन हैं। विभाग के अनुसार इस संक्रमण से 17 मरीजों की मौत हुई। इनमें से जोधपुर में पांच मरीजों की, जयपुर में तीन मरीजों की मौत हुई। राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल मिलाकर 9076 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें