पाकिस्तान से आई सीमा हैदर आए दिन किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। लेकिन, इस बार सीमा के चर्चा में आने का कारण एक एग्जाम पेपर में छात्र द्वारा दिया गया जवाब बन गया। छात्र ने सवाल का कुछ ऐसा जवाब दिया कि आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला राजस्थान के धौलपुर का है। जिले के एक सरकारी स्कूल में राजनीति विज्ञान के पेपर में भारत-पाकिस्तान के बीच कौन सी सीमा है और उसकी लंबाई कितनी है? यह सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में छात्र ने लिखा-दोनों देशों के बीच सीमा हैदर है, उसकी लंबाई पांच फीट और छह इंच है। दोनों देशों के बीच इसको लेकर लड़ाई है।
बतादें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आंसर शीट बसेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागथर की बताई जा रही है। जिस पर छात्र का नाम अजय कुमार और अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा लिखा हुआ है। हांलाकि, स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आंसर शीट उनके विद्यायल की नहीं हैं।
कौन है सीमा हैदर?
सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली है और चार बच्चों की मां हैं। 2019 में वह ऑनलाइन गैंग खेलने के दौरान नोयडा में रहने वाले सचिन के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती जो फिर प्यार में बदल गई। सचिन से शादी करने के लिए सीमा अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची और फिर अपने प्रेमी सचिन के पास आ गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।