फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! 12 साल के लड़के ने पास किया 12वीं का एग्जाम

Tue, 17 May 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : times of india
विज्ञापन
राजस्‍थान के जयपुर निवासी आभाष शर्मा मात्र 12 साल की उम्र में 12वीं बोर्ड का एग्जाम पास करने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बन गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उन्होंने इस साल ही राजस्‍थान बोर्ड की परीक्षा पास की है। 
विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पाने के बाद भी आभाष शर्मा को डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए कानूनी सहारा लेना पड़ेगा या पांच साल तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि एमसीआई के नियमों के अनुसार 17 साल की उम्र होने तक वह मेडिकल के कोर्स में प्रवेश नहीं ले सकते। 

ऐसे में संभव है तब तक आभाष अपनी ग्रेजुएशन और पीजी भी कंपलीट कर लें। आभाष ने 12वीं की परीक्षा में 65 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं जबकि दसवीं में उन्हें कुल 61 फीसदी अंक मिले थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब ग्रेजुएशन और मास्टर करके देगा मेडिकल का एंट्रेंस

आभाष के पिता सचिन शर्मा बताते हैं कि मुझे नहीं पता था कि मेडिकल के एंट्रेस के लिए उम्र की कोई बाध्यता भी है। मैं कुछ वकीलों से इस संबंध में सलाह कर रहा हूं ताकि मेरे बेटे के लिए कोई रास्ता निकल सके। 

आभाष के पिता डुंगरपुर में आभाष पब्लिक स्कूल नाम से एक स्कूल चलाते हैं। आभाष ने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की। उसने वहां क्लास फर्स्ट में एडमिशन लिया था। उसकी योग्यता को देखते हुए परिजनों ने उसे दूसरी कक्षा से सीधे पांचवी में प्रवेश दिला दिया था। 

वहीं डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वाले आभाष मेडिकल में प्रवेश न मिलने के कारण अब किसी कालेज से अपनी ग्रेजुएशन और मास्टर कंपलीट करेंगे। उसके पिता भी चाहते हैं कि वह फिलहाल अपनी पढ़ाई जारी रखे। वहीं उसके कालेज के प्रिसिंपल बताते हैं कि वह देश का पहला ऐसा छात्र होगा जो ग्रेजुएशन और मास्टर कंपलीट करने के बाद मेडिकल की प्रवेश परीक्षा देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें