भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के महंगाया गांव में 11केवी लाइन की चपेट में आने से 3 व्यक्ति जल गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भरतपुर के उद्योग नगर इलाके के महंगाया गांव निवासी हरिओम ने बताया कि सोमवार रात को गांव में आंधी-तूफान के चलते 11 केवी लाइन का तार टूटकर गांव के ही राधारमण के घर पर गिर गया था। गांव के लोगों ने लाइनमेन को फोन कर तार टूटने की जानकारी दी और बिजली सप्लाई बंद करा दी। गांव के लोगों ने 11 केवी की लाइन को राधारमण के घर से हटा दिया।
विज्ञापन
गांव के भगवान, सीताराम और रामवीर भैंसों को लेने जा रहे थे, इसी दौरान 11 केवी की लाइन में बिजली सप्लाई आ गई। जिससे तीनों को तीनों करंट लगा और वे झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल लाया गया। भगवान सिंह और सीताराम की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाच चल रहा है।