राजस्थान में लुटेरों ने मंदिर को भी अपनी लूट का शिकार बना डाला। भीलवाड़ा जिले में कुंवाड़ा गांव स्थित सौ साल पुराने चामुंडा माता मंदिर करीब 100 साल पुराना है, जिसे रविवार रात लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने यहां के पुजारी को बंधक बनाकर 10 लाख रुपए का सोना लूटा। यहां तक कि लुटेरों ने जाते-जाते पुजारी के कानों से सोने के कुंडल भी खींच कर निकाल लिए। सुभाष नगर थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले को लेकर आस-पास के लोगों में खौफ है।