फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित की हत्या पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन

Sat, 08 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
झंडाचौक चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के ग्राम भेंटाकरड़िया में दलित युवक की हत्या के विरोध में कोटद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता यहां हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झंडाचौक चौराहे में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है।

अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत दलितों के हितों की बात करते हैं, लेकिन प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार नहीं रुक रहे हैं। बागेश्वर में गेहूं पिसवाने आए एक दलित की चक्की को अशुद्ध करने के नाम पर हत्या कर दी जाती है। इतना सब कुछ होने के बाद भी अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, अनीता आर्य, वीरेंद्र रावत, सुनील गोयल, धर्मवीर गुसाईं, मुकेश नेगी, बृजपाल राजपूूत, रजनीश चौधरी, जितेंद्र नेगी व ओमपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें