फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी यूथ इंस्टीट्यूट का सेंटर चंडीगढ़ में खोलने का ऐलान

Sun, 12 Jan 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलपमेंट का एक सेंटर चंडीगढ़ में खोला जाएगा। इससे युवाओं को दिशा देने और युवाओं के लिए सरकारी स्कीमों का लाभ उत्तर भारत के लोगों को भी मिल सकेगा।
विज्ञापन




जितेंद्र सिंह रविवार को पीएयू में शुरू हुए 18वें राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। जितेंद्र सिंह ने युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल का थीम भी नशा मुक्त युवा रखा गया है। इस अवसर पर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उम्दा काम करने पर 33 युवा और छह संस्थाओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।



समारोह में उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि नशा मुक्ति के साथ ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। सुखबीर ने केंद्र से कहा कि वह युवाओं को नशे के दलदल से निकालने के लिए राज्यों का नेतृत्व करें। डिप्टी सीएम बोले कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए डेढ़ साल से मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत नशे के कारोबार में लगे 25 हजार लोगों को जेलों में भेजा गया है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार युवाओं के लिए जो भी नीति लागू करेगी, राज्य सरकार उसमें पूरा सहयोग देगी। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं  प्रसारण राज्य मंत्री मनीष तिवारी ने भी युवा मेले के आयोजन पर खुशी जताई। समारोह में कैंपर टू द कम्यूनिटी पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, सांसद विजय इंद्र सिंगला समेत कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें