फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तेजधार हथियार से ससुर को काट डाला

Fri, 18 Oct 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा (होशियारपुर)। गांव बडाला में शुक्रवार को एक व्यक्ति को उसके दामाद ने तेजधार हथियार से वार कर मार डाला।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी के मुताबिक उनकी बेटी अपने पति से विवाद होने पर वीरवार को मायके चली आई थी। कुछ देर बाद उनका दामाद तेजधार हथियार लिए वहां पहुंचा। जब ससुर ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने तेजधार हथियार से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। तलवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव बडाला शिमला कुमारी ने तलवाड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुनीता देवी का विवाह सात साल पहले गांव रैली के सुरजीत सिंह राणा से किया था। सुनीता का उसके पति से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ और वीरवार शाम वह अपने मायके चली आई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उनका दामाद सुरजीत सिंह ने हाथ में तेज धार हथियार लिए उनके घर पहुंचा और गुस्से में दरवाजा खोलने को धमकाने लगा। उसके हाथ में हथियार देख कर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन


इस पर वह दीवार फांदकर घर में आ गया। उसके ससुर बंसीलाल ने सुरजीत को समझाने की कोशिश की तो उसने तेज हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया। तलवाड़ा पुलिस ने शिमला कुमारी की शिकायत पर सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें