गांव नौरंगाबाद रहती युवती से प्रेम प्रसंग के चलते विवाह करवाना गांव कद्दगिल निवासी युवक जगजीत सिंह जग्गा को महंगा पड़ा। अपनी सास को बस अड्डे पर छोड़कर वापस लौट रहे जग्गा को उसके साले जसप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह ने घेरकर चाकूओं से बुरी तरह से उसका चेहरा नोच डाला।
चाकूओं से चेहरे पर किए 83 वार
दोनों भाइयों ने इतनी क्रूरता से हत्या की कि जग्गा के चेहरे पर चाकूओं से 83 वार किए गए। यहां तक कि युवक की आंखें भी बुरी तरह से फोड़ दी गई। करीब चार मिनट क्रूरता को अंजाम देने वाले इन युवाओं की राह जाते लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने युवक की मदद नहीं की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव कद्दगिल निवासी मेहनत-मजदूरी करते तरसेम सिंह ने बताया कि उसका लड़का जगजीत सिंह उर्फ जग्गी (25) डीजे का काम करता था। वह अपने ननिहाल गांव नौरंगाबाद रहता था। इसी गांव में युवती के साथ जग्गा का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती पिंकी के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।