फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर चोरनीः बातों-बातों में गायब किए सोने के कंगन

Wed, 02 Oct 2013 05:08 PM IST
अमर उजाला फाजिल्का (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव अरनीवाला में दिनदहाड़े कार सवार महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला की सोने की चूड़ियां उतार लीं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी गुरनैब सिंह ने बताया कि अरनीवाला निवासी करीब 75 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी हंस राज ने शिकायत दी कि वह बाजार में बस अड्डे के पास सब्जी लेने आई थी।

इतने में एक नौजवान लड़की बिना नंबर की स्विफ्ट कार में आई और लड़की ने उसके पास आकर नमस्ते बुलाई और कहा कि कार में बैठी उसकी मम्मी बुला रही है उसको मिल लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की कौशल्या को कार के पास ले गई और कार की पिछली सीट पर बैठी दो महिलाओं को मिलने के लिए कहा गया। इन महिलाओं द्वारा बारी खोलकर बुजुर्ग महिला से मिलने का ड्रामा किया गया।

जब बुजुर्ग महिला ने पहचान न होने की बात करके अपने लड़की की दुकान पर वापिस आ गई तो उसने अपनी बांहों में सोने की चूड़ियां गायब होने का पता चला।

थोड़े ही समय में लूट की खबर फैल गई और नौजवान लड़कियां कार को भगाकर ले गईं। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें