फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: तीन दिन पड़ेगी घनी धुंध, सात डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा

Sun, 04 Dec 2022 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में अधिकतम तापमान में भी शनिवार को उछाल देखने को मिला, जो सामान्य के नजदीक ही रहा। सबसे ज्यादा 26.3 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ समराला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
Punjab Weather - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अगले तीन दिन घनी धुंध पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्रों के सभी जिले इसकी चपेट में आएंगे। इससे मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश नहीं होगी। 
विज्ञापन


शनिवार को पंजाब में सबसे कम सात डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रही। बठिंडा के बाद पंजाब में जालंधर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री,  लुधियाना का 7.4, अमृतसर का 7.8, मोगा का 9.4, पटियाला का 10.2, पठानकोट का 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में अधिकतम तापमान में भी शनिवार को उछाल देखने को मिला, जो सामान्य के नजदीक ही रहा। सबसे ज्यादा 26.3 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ समराला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें