फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदला मौसम: बारिश से पंजाब के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे आया, लोगों को मिली राहत

Wed, 04 May 2022 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

पंजाब में बुधवार को मौसम बदल गया।
विज्ञापन
जालंधर में तेज बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी व लू झेल रहे पंजाब के लोगों को बुधवार को मौसम के बदले मिजाज ने राहत दिलाई। सभी जिलों के तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। सुबह से कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलीं। पटियाला, नवांशहर और पठानकोट में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे अधिकतर जिलों में तापमान पांच डिग्री तक नीचे आया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में आए बदलाव से अगले दो दिन तापमान नहीं बढ़ेगा। उसके बाद फिर से गर्मी का दौर लौटेगा और तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ने का आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक पटियाला में 40 एमएम, पठानकोट में 9 एमएम, नवांशहर में 17.5 एमएम, फिरोजपुर में 4.5 एमएम, संगरूर 3.5 एमएम और रोपड़ में 5.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना तापमान गिरा 

स्थान           तापमान       कितना गिरा
चंडीगढ़            33.3           3.4
अमृतसर           34             3.5
लुधियाना          34.8           3.8
गुरदासपुर         32              5
पठानकोट        32.4           1.4
बठिंडा             39.2           2.8

झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि ने गर्मी से दिलाई राहत

पटियाला में दोपहर को तेज आंधी के बाद बारिश व ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने इस मौसम का खूब लुत्फ लिया। दोपहर साढ़े 12 बजे तक कड़ी धूप थी और लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल था, लेकिन इसी बीच अचानक आकाश में बादल छाने के साथ तेज आंधी चलने लगी। इसके कुछ मिनट बाद तेज बारिश पड़ने लगी। बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़े। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बारिश से तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को बारिश 34.5 मिलीमीटर हुई। पटियाला के लोगों ने बारिश व ओलावृष्टि का खूब मजा लिया। हालांकि शाम चार बजे तक बारिश रुक गई थी, लेकिन इसके बाद भी मौसम सुहावना बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें