फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: अबोहर तहसील में कार्यरत क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते काबू, बिल पास करने के नाम पर मांगे थे पैसे

Tue, 14 Feb 2023 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

रोहित ने शिकायतकर्ता से बिल पास करने के बदले 21 हजार की डिमांड की थी। उनका सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने 10 हजार पहले दे दिए थे व बाद में उसने शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को जैसे ही रोहित कुमार ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए तो विजिलेंस विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस विभाग फिरोजपुर की टीम ने मंगलवार को अबोहर तहसील परिसर में कार्यरत एक बिल क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। डीएसपी विजिलेंस फिरोजपुर राज कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बिल क्लर्क रोहित कुमार पहले डीसी आफिस फाजिल्का में कार्यरत था और अब अबोहर एसडीएम ऑफिस में ड्यूटी कर रहा है। रोहित ने शिकायतकर्ता से बिल पास करने के बदले 21 हजार की डिमांड की थी। उनका सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ था। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने 10 हजार पहले दे दिए थे व बाद में उसने शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को जैसे ही रोहित कुमार ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए तो विजिलेंस विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। इस मौके पर उनके साथ इंस्पेक्टर नवनीत कौर भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिसके बाद आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की टीम ने आफिस से कुछ रिकार्ड भी अपने कब्जे में लिया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस बिल क्लर्क ने इससे पहले कितने बिलों को पास करने में रिश्वत ली है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें