फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कीरतपुर साहिब में सिलिंडर से भरी गाड़ी में पलटने के बाद लगी आग, ड्राइवर को लोगों ने बचाया

Fri, 06 Sep 2024 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)

सार

कैंटर दिल्ली से नंगल जा रहा था। कीरतपुर साहिब में सुबह साढ़े पांच बजे अचानक वह पलट गया। चालक गाड़ी के अंदर लगभग एक घंटे तक फंसा रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स तथा पुलिस प्रशासन मदद के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
सिलेंडरों से भरा कैटर पलटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कीरतपुर साहिब में शुक्रवार सुबह एक ऑक्सीजन गैस से भरे सिलेंडर से लोडेड कैंटर पलट गया। इसके बाद सिलेंडरों में आग लग गई और ड्राइवर गाड़ी के बीच फंस गया। ड्राइवर को फंसा देख लोगों ने उसे निकालने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन और सड़क सुरक्षा फोर्स भी माैके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश में लग गए।  
विज्ञापन




कैंटर दिल्ली से नंगल जा रहा था। कीरतपुर साहिब में सुबह साढ़े पांच बजे अचानक वह पलट गया। चालक गाड़ी के अंदर लगभग एक घंटे तक फंसा रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स तथा पुलिस प्रशासन मदद के लिए पहुंचा। सभी ने मिलकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया तथा अस्पताल में भर्ती करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिलेंडरों में लगी आग पर काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। चालक की पहचान गिरीश दुबे निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें