फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: बंदी सिंहों की रिहाई पर बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, SGPC ने अभी तक कोई सूची नहीं दी

Mon, 20 Feb 2023 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा पंजाब में बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग बीजेपी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा में लोगों की बढ़ती आमद से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जालंधर पहुंचे और कांग्रेस, आप, अकाली दल और बसपा के कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान बंदी सिंहों की रिहाई पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने रिहाई के लिए शुरू हुई मुहिम पर खुद हस्ताक्षर किए हैं लेकिन अभी तक एसजीपीसी ने उनको कोई सूची मुहैया नहीं करवाई गई है, जिससे पता चल सके कि कितने सिंह सजा खत्म होने के बावजूद जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद विपन कुमार, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, अकाली दल के सेठ सतपाल मल, आप नेता डॉ. शिव दयाल माली, बसपा के नेता अनिल मिनिया, कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल को पार्टी में शामिल किया। 

इस मौके पर शेखावत ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग बीजेपी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा में लोगों की बढ़ती आमद से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा की जीत होगी। उनहोंने कहा कि पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का तेजी से जनाधार बढ़ रहा है और गांवों में अब परिवर्तन की लहर चल रही है। इसी परिवर्तन की लहर में आप के धोखे का शिकार हो चुके, कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान सुशील शर्मा, जिला युवा प्रधान पंकज जुल्का, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सूची आप विधायक अंगुराल जारी करेगा, तो सूची मेरे पास भी है...
शेखावत ने सोमवार को दावा किया कि आप के कई नेताओं की भाजपा में आने के लिए होड़ लगी हुई है। वहीं जब सवाल पूछा गया कि आप के विधायक शीतल अंगुराल जो किसी समय भाजपा के नेता थे, उन्होंने भाजपा के कई पार्षदों व कई नेताओं को आप में शामिल करवा लिया है और कई नेताओं की सूची तैयार है जो आप में जा रहे हैं। इस पर शेखावत ने कहा कि सूची मेरे पास भी है, मैं मीडिया के जरिए जारी नहीं करूंगा लेकिन सूची हमारी भी तैयार है जो जल्द ही सबके सामने होगी। जिक्रयोग है कि आप विधायक शीतल अंगुराल ने जालंधर में भाजपा के कई बड़े नेताओं को आप में शामिल करवा लिया है, जिसमें कई नामी पार्षद भी हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें