फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार लाइनमैनों का पावरकाम हेडआफिस के बाहर धरना

Tue, 12 Nov 2013 09:38 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भर्ती की मांग को लेकर सरकार के अड़ियल रवैये के विरोध में गुस्साए बेरोजगार लाइनमैनों ने मंगलवार को पावरकाम हेडआफिस के सामने माल रोड पर परिवारों समेत धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर 4000 बेरोजगार लाइनमैनों की जल्द भर्ती की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर 26 नवंबर को संगरूर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मौके पर रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी।

प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह ने कहा कि बादल सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में 14 जनवरी 2011 को पावरकाम में 5000 लाइनमैन भरती करने का विज्ञापन जारी किया था, जिसमें से 4000 लाइनमैन आज भी सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


इसके बाद बेरोजगार लाइनमैनों के जोरदार आंदोलन को देखते हुए इसी साल 27 जून 2013 को सरकार ने बैठक करके बाकी रहते चार हजार बेरोजगार लाइनमैनों की मेरिट लिस्ट जल्द जारी करके भर्तियां करने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते इनके लिए अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

मजबूर होकर आज बेरोजगार लाइनमैनों को अपने परिवारों समेत पावरकाम हेडआफिस सामने धरना देना पड़ रहा है। अगर सरकार ने जल्द उनकी मांग न मानी, तो 26 नवंबर को सीएम की संगरूर फेरी के दौरान उनका विरोध किया जाएगा। धरने में जगतार सिंह माही और प्रेस सचिव निर्मल सिंह माहला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें