फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हनीट्रैप: व्यक्ति को साथ ले गई दो महिलाओं, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी दे ऐंठे 50 हजार

Thu, 12 Sep 2024 06:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा में एक व्यक्ति को दो महिलाओं ने हनीट्रैफ में फंसाकर उससे रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति अपनी बातों में फंसाकर उसे किसी के घर ले गई। वहां उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने का डर दिखा उससे 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी तो थाना कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना कोतवाली पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में पीड़ित संदीप सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को उसे ट्रेन के जरिये बठिंडा से हनुमानगढ़ जाना था। इसी दौरान उसकी ट्रेन तीन घंटे लेट होने कारण वह खाना खाने के लिए रेलवे स्टेशन बठिंडा के बाहर आया तो वहां पर उसे एक्टिवा पर दो महिलाएं मिलीं, जो उसे बहला फुसलाकर किसी के घर ले गईं। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि जिस घर में उक्त महिलाएं उसे लेकर गई थी, वहां पर पहले से ही एक महिला और तीन पुरुष मौजूद थे। उन्होंने उसे नग्न कर वीडियो बनाया। वीडियो को वायरल करने का डरावा देकर उसके मोबाइल से पेटीएम के जरिये अपने किसी खाते में पचास हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साथ ही उसकी आधार कार्ड की कापी पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। उक्त आरोपियों ने रुपये लेने के बाद उसे परसराम नगर एरिया छोड़ दिया और खुद फरार हो गए।

थाना कोतवाली के थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला जसप्रीत कौर, हरशत कुमार निवासी रामपुरा फूल, खुशप्रीत कौर निवासी गांव चुघा खुर्द, जगसीर सिंह निवासी गांव त्योना, बलदेव सिंह गांव झुंबा और महिला निम्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला जसप्रीत कौर, हरशत कुमार, जगसीर सिंह और बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें