फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कीरतपुर जा रहा ट्राला खड़े टैंकर से टकराया, दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े; जानी नुकसान नहीं

Thu, 13 Mar 2025 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)

सार

ट्राला सुंदर नगर से एक्सकैवेटर मशीन लोड करके जम्मू जा रहा था। जैसे ही टोल प्लाजा गरामोड़ा के समीप पहुंचा तो अचानक ट्राला की ब्रेक फेल हो गई। ट्राले ने अपना संतुलन खो दिया और खड़े टैंकर से जा टकराया।
विज्ञापन
कीरतपुर साहिब में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पंजाब की सीमा टोल प्लाजा गरामोड़ा में एक्सकैवेटर मशीन लोड करके कीरतपुर पंजाब की ओर जा रहा ट्राला खड़े टैंकर से टकरा गया। टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक ट्राला सुंदर नगर से एक्सकैवेटर मशीन लोड करके जम्मू जा रहा था। जैसे ही टोल प्लाजा गरामोड़ा के समीप पहुंचा तो अचानक ट्राला की ब्रेक फेल हो गई। ट्राले ने अपना संतुलन खो दिया और खड़े टैंकर से जा टकराया। टक्कर से ट्राले पर रखी एक्सकैवेटर मशीन नीचे गिर गई और दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। टैंकर ड्राइवर को घायल अवस्था में एम्स बिलासपुर ले जाया गया। वहीं ट्राला ड्राइवर को एनएचएआई की एंबुलेंस से आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया। दोनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें