फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दर्दनाक हादसा: टांडा रोड पर कार और ट्रक की टक्कर, एक महिला और बच्चे सहित चार लोगों की मौत

Sat, 29 Jun 2024 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के टांडा के अड्डा सारन के पेट्रोल पंप के पास एक भयानक हादसा हुआ है। जिसमें कार में सवार एक बच्चा, दो पुरुष और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार लोग टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर में टांडा रोड पर अड्डा सरां के पास दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना कार और ट्रक की भीषण टक्कर होने से हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि टांडा के अड्डा सारन के पेट्रोल पंप के पास एक भयानक हादसा हुआ है। जिसमें कार में सवार एक बच्चा, दो पुरुष और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार लोग टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ जा रहे थे, जबकि ट्रक होशियारपुर से टांडा जा रहा था, तभी अड्डा सरां के पास दोनों की टक्कर हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें