गांव बजीतपुर कटियांवाली स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने 11 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया।
इस
हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर
पहुंची थाना सदर की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को काबू कर लिया।
जानकारी
के अनुसार मूलरूप से यूपी निवासी एवं बजीतपुर कटियांवाली के ईंट भट्ठे पर
कार्यरत रामप्रताप का 11 वर्षीय लड़का दीपक सोमवार को दोस्त सूरज व एक अन्य
दोस्त के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था।
इस दौरान भट्ठे पर आ रही मिट्टी
से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दीपक
की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनाें दोस्त बाल बाल बच गए।
मौके पर
पहुंचे लोगों ने ट्राली चालक घल्लू निवासी सत्ताराम को काबू कर सूचना थाना
सदर की पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर
लिया है।