फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जालंधर और झारखंड के बीच फाइनल

Sat, 21 Dec 2013 10:44 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के हाकी ग्राउंड में चल रहे 38वें लिबरल्स ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में बीएसएफ जालंधर और स्पोर्ट्स अकादमी झारखंड की टीमें भिडेंगी। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स अकादमी झारखंड ने सिख रेजीमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट झारखंड को 2-1 से और बीएसएफ जालंधर ने ईएमई जालंधर को 4-2 के साथ हरा दिया। रविवार को फाइनल मुकाबले के मौके पर मेंबर राज्यसभा सुखदेव सिंह ढींडसा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचेंगे और विजेता रही टीमों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स अकादमी झारखंड ने टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार माने जा रही सिख रेजीमेंटल सेंटर रामगढ़ को हरा दिया। स्पोर्ट्स अकादमी ने यह करिश्मा अपने कुछ युवा खिलाड़ियों के दम पर किया, जिन्होंने गजब का तालमेल दिखाते हुए एसआरसी के गेम प्लान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। मैच के सातवें मिनट में स्पोर्ट्स अकादमी ने मैच का पहला गोल किया। जवाब में एसआरसी की टीम सेंटर हाफ बलजीत सिंह की ओर से शुरू किए गए कुछ अच्छे मूव के बावजूद गोल करने में नाकाम रही।

दूसरी तरफ झारखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से गोल करते हुए मैच में 2-0 से लीड बना ली। मैच का दूसरा हाफ काफी दिलचस्प रहा। एसआरसी के जगजीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए लीड को 2-1 तक ला दिया लेकिन बाद में एसआरसी ने गोल करने के कई मौके गंवा दिए। स्पोर्ट्स अकादमी झारखंड की टीम मैच को 2-1 से जीत गई।
विज्ञापन


बाद में तेज बारिश हुई, जिस कारण बीएसएफ और ईएमई जालंधर के बीच दूसरे सेमीफाइनल का फैसला टाई ब्रेकर से किया गया। टाई ब्रेकर में बीएसएफ की टीम ईएमई जालंधर की टीम के खिलाफ 4-2 से विजेता रही। बीएसएफ के लिए गोल स्कोरर राज सिह, डोमीनिक, मुखजिंदर सिंह, मुकेश कुमार रहे, जबकि ईएमई की तरफ से गोल स्कोरर जगजीत सिंह, अवतार सिंह रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें