फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और बाइक की टक्कर में तेरह लोग घायल

Sat, 21 Sep 2013 10:38 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सतकोहा में शनिवार सुबह करीब 12 बजे एक प्राइवेट बस और एक बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल स्वार तीन लोगों समेत बस के 13 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


बस टक्कर के बाद संतुलन खोकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। बस बटाला से गुरदासपुर की तरफ जा रही थी। घायल लोगों को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया गया है। बाइक चालक सन्नी की गंभीर हालत होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।  

घायल सन्नी की मां ने बताया कि वह अपने दोनों बेटों के साथ शनिवार को सतकोहा से बटाला की तरफ  आ रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रही निजी बस से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस का संतुलन बिगड़ने के कारण बस में बैठी सवारियों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एंबुलेंस मंगवाई गई। कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंची गई जिसमें घायलों को बिठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे सन्नी की गंभीर हालत है जिस कारण चिकित्सकों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया है। वहीं 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि कुछ घायलों को नशहरा मझा सिंह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें