फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मोदी की रैली का विरोध करेगा ये संगठन

Tue, 17 Dec 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने जगरांव में 21 दिसंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बीकेयू के प्रधान बलदेव सिंह मियांपुर ने कहा कि यूनियन द्वारा लाला लाजपत राय के पैतृकगांव ढुडीके में धरना देकर मोदी वापस जाओ के नारे लगाए जाएंगे।

किसान भवन में आयोजित बैठक के बाद मियांपुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ में पंजाबी किसानों को उजाड़कर उनकी जमीन छीन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब किसान हाईकोर्ट में केस जीत गए हैं, लेकिन मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर किसान हितों पर कुठाराघात किया है और उन्हें जमीन छोड़ने के लिए नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन


मोदी एक तरफ देश को जोड़ने की बात कर रहे हैं दूसरी तरफ पंजाबी किसानों को उजाड़ रहे हैं।

बलदेव सिंह ने पंजाब के किसानी मसलों को प्रमुखता से उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा बिजली बेचने के बयान की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि किसानों को औसतन साढ़े तीन घंटे बिजली मिल रही है, लिहाजा पहले चौबीस घंटे बिजली दी जाए और उसके बाद बेचने की बात करें। उन्होंने गन्ना किसानों को 350 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें