फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने सीएम भगवंत मान को दी धमकी, गणतंत्र दिवस पर बठिंडा में तिरंगा फहराएंगे मान

Tue, 24 Jan 2023 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

एसएसपी जे इलेनचेजियन ने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जहां जहां पर भी नारे लिखे गए हैं, वहां पुलिस टीमों को भेज दिया गया है। इसके अलावा नारे लिखने वाले आरोपियों की तलाश के लिए आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम भगवंत मान बठिंडा के खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय धवज फहराएंगे। इससे पहले मंगलवार को सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम को धमकी दी है। मंगलवार को शहर के एनएफएल कालोनी की दीवार, महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी यूनिर्वसिटी की दीवार, मलोट रोड पर काली भैरव मंदिर की दीवार और सीआईएसएफ कैंप की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। 
विज्ञापन





सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने कहा कि 26 जनवरी को बठिंडा में तिरंगा फहराने भगवंत मान को पहुंचना है, वहां हमारे द्वारा हमला किया जा सकता है। इस संबंध में एसएसपी जे इलेनचेजियन ने कहा कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जहां जहां पर भी नारे लिखे गए हैं, वहां पुलिस टीमों को भेज दिया गया है। इसके अलावा नारे लिखने वाले आरोपियों की तलाश के लिए आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम है, किसी भी शरारती तत्व को शांति भंग करने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें