फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खन्ना में टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा मेरी मौत के लिए पत्नी जिम्मेदार

Wed, 21 Aug 2024 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब के खन्ना में टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से  पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में एक टैक्सी चालक ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। खन्ना के धर्मपुरा मोहल्ला में टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया। बुधवार तड़के करीब 3 बजे परिवार के लोगों ने कमरे में पंखे से शव लटकता देखा। मृतक की पहचान 24 वर्षीय लक्की सिंह के तौर पर हुई। 

विज्ञापन


मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है। वहीं साले पर भी आरोप लगाया है। सिटी थाना-1 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।

धर्मपुरा मोहल्ला के महावीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। उसके ससुराल वालों का घर भी पास ही है। शादी के बाद बेटा पैदा हुआ जिसकी उम्र करीब डेढ़ साल है। लक्की सिंह टैक्सी चलाकर परिवार का गुजारा करता था। दिल्ली एयरपोर्ट के ज्यादा चक्कर लगाता था। उसके घर में काफी समय से पत्नी घरेलू कलह कर रही थी। अपने मायके वालों के साथ मिलकर खर्चा मांगती रहती थी। अब तलाक देने के लिए कहा जा रहा था। लक्की तलाक देने से मना कर रहा था। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


राजेश कुमार बंटी ने बताया कि गत रात्रि भी लक्की की पत्नी आई थी। कमरे में करीब एक घंटा पति के साथ काफी झगड़ा किया। इसके बाद लक्की रोजाना की तरह अपना कमरा बंद करके सो गया। तड़के 3 बजे परिवार वालों ने देखा कि लक्की का शव पंखे से लटक रहा था। जांच अधिकारी मुखत्यार सिंह ने बताया कि पुलिस को जब सूचना मिली तो वे तुरंत अपनी टीम समेत मौके पर गए। पंखे से शव लटक रहा था। सुसाइड नोट में लक्की ने अपनी पत्नी पूजा रानी और साला अमर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक लक्की के पिता महावीर के बयान दर्ज करके खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में पूजा रानी और अमर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें