पंजाब विधानसभा ने पंजाब में बढ़ रही नशे की समस्या और महंगाई के मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद प्रस्ताव पारित कर दिए।
प्रस्तावों में केंद्र सरकार को आग्रह किया गया कि नशे रोकने के लिए बीएसएफ और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को चौकस किया जाए।
सुखबीर बादल ने विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ से संयुक्त प्रतिनिधि मंडल लेकर प्रधानमंत्री को मिलने के लिए सहयोग मांगा। महंगाई पर भी नियंत्रण करके लोगों को राहत दिलाई जाए।
चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बड़ा मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में नशे को बढ़ावा देने के लिए अकाली-भाजपा और कांग्रेस सभी की भूमिका हो जाती है क्योंकि चुनाव में इस्तेमाल किये जाने वाले नशे बताए जाते हैं।
इसको रोकने के लिए सभी विधायक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दरबार साहिब में अरदास कर लेते हैं कि चुनाव में कोई भी पक्ष नशों का आवंटन नहीं करेगा। इस पर मेज तो खूब थपथपाए परंतु अमल की बात नहीं हो पाई।
सुखबीर सिंह बादल ने विरोधी पक्ष के नेता श्री सुनील जाखड़ को अपील की कि राज्य की समस्त पार्टियों का शिष्टमंडल देश के प्रधानमंत्री के पास जाएं ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार और अन्य राज्यों से आते नशों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाये जाएं।