फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले मॉडर्न जेल से 9 कैदियों की रिहाई

Sat, 02 Nov 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला,फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय माडर्न जेल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य में 9 कैदियों को रिहा किया गया। इन कैदियों में से 5 की सजा माफ की गई है जबकि 4 कैदियों को अच्छे आचरण की वजह से पैरोल पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक कुलविंदर सिंह थियाड़ा ने बताया कि रिहा कैदियों में से गुरमीत सिंह व हरी सिंह को 3-3 माह ,बूटा सिंह को एक माह,गुरजंट सिंह को 15 दिन व सुखदेव सिंह को सजा में 21 दिन की माफी दी गई है।

इसी तरह चार कैदियों  जगदीश राय, गोबिंद सिंह, हाकम सिंह व गुरमुख सिंह को 4 से 6 हफ्ते की पैरोल पर रिहा किया गया ताकि वह अपने परिवारों के साथ दीपावली का त्यौहार मना सके। इस मौके पर डीएसपी बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, अमरीक सिंह व जश्नदीप सिंह आदि भी हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें