फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: मालखाना मुंशी ने एके 47 से छाती में गोली मारकर की आत्महत्या, थाना सदर रामपुरा का मामला

Mon, 07 Oct 2024 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि थाना सदर रामपुरा के मालखाना मुंशी ने खुद को गोली मारी है। उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी।
विज्ञापन
मृतक सुखपाल सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के थाना सदर रामपुरा में मालखाना के मुंशी ने एके 47 से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सुखपाल सिंह के तौर पर हुई है। वहीं घटना के बाद मुंशी को अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह पिछले समय से थाना सदर रामपुरा में मालखाना का मुंशी था। रोज की तरह वह सोमवार को ड्यूटी पर आया तो उसने मालखाना के अंदर रखी एके 47 से अपने सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूत्र बताते हैं कि जब सुखपाल सिंह ने खुद को गोली मारी तो गोली की आवाज सुनकर साथी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उसको तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना था कि थाना सदर रामपुरा के मालखाना मुंशी ने खुद को गोली मारी है। उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सुखपाल सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही असल कारण पता लग सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें