फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां ने घोंटा एक साल की मासूम का गला

Sun, 25 May 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
विज्ञापन
21 मई को लापता हुई एक साल की कोमल का उसकी सौतेली मां ने ही गला दबाकर कत्ल कर दिया था। कत्ल के बाद आरोपी महिला ने घर के कमरे को खोद उसमें बच्ची का शव दफना दिया।
विज्ञापन



एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल ने बताया कि पुलिस ने महिला अमनदीप कौर के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को अमनदीप कौर को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा।



गांव भूसे निवासी बगीचा सिंह की लड़की अमनदीप कौर (27) का अमृतसर के कस्बा अटारी निवासी मुख्तार सिंह से विवाह हुआ था। मुख्तार सिंह की मौत के बाद अमनदीप कौर ने विवाह शादियों में डांस करना शुरू कर दिया, फिर उसकी मुलाकात गांव माड़ी थेह थाना भिखीविंड निवासी मलकीत सिंह उर्फ राजू के साथ हुई।
विज्ञापन



मलकीत सिंह शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बेटियों अर्शदीप कौर (6) और कोमल (1) का पिता भी था। राजू की पत्नी लखविंदर कौर निवासी गांव लहिया को जब दोनों के बारे में मालूम हुआ तो करीब तीन माह पहले दोनों गांवों की पंचायतों ने बैठ कर मामला सुलझाना चाहा मगर राजू ने अमनदीप कौर के साथ रहने की जिद करते हुए लखविंदर कौर को पंचायती तलाक दे दिया।



तलाक के फैसले के मुताबिक अर्शदीप कौर और कोमल अपने पिता के पास रहने लगी। लखविंदर सिंह ने अपनी प्रेमिका अमनदीप कौर के साथ विवाह रचा लिया। कुछ दिनों बाद अमनदीप कौर ने अर्शदीप कौर को तो बेटी के तौर पर अपना लिया मगर एक वर्षीय कोमल का पालन उसे पसंद नहीं था। अमनदीप कौर अपने पति मलकीत सिंह राजू को कोमल के लालन-पालन से इंकार करने लगी जिस कारण घर में क्लेश रहने लगा। 21 मई को अमनदीप कौर ने बताया कि कोमल गुम हो गई है।


इस बाबत थाना भिखीविंड में गुमशुदगी की रपट भी दर्ज करवा दी गई। इसी दौरान राजू की बहन जब गांव माड़ी थेह आई तो उसे घर के कमरे में बदबू आई। इस पर उसने आस-पास के लोगों से इसकी चर्चा की और मामला एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल के सामने रखा गया। एसएसपी ने एसपी (डी) हरविंदर सिंह संधू, डीएसपी (डी) जसवंत सिंह, डीएसपी सब डिवीजन भिखीविंड हरपाल सिंह और थाना भिखीविंड के प्रभारी शिवदर्शन की टीम बना मामले की जांच शुरू करवाई।


रविवार को इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने जांच शुरू करते हुए अमनदीप कौर से पूछताछ की तो उसने बताया कि कोमल गुम नहीं हुई थी बल्कि उसका गला घोंट कत्ल करने के बाद अमनदीप कौर ने उसे अपने ही घर के कमरे को खोद कर दफना दिया था। इलाका मजिस्ट्रेट तहसीलदार नरिंदर सिंह की मौजूदगी में रविवार को पुलिस ने अमनदीप कौर की निशानदेही पर मासूम बच्ची का शव कमरा खोद कर बरामद कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें