स्मार्ट मीटर के सिम से पाकिस्तान लोकेशन भेजने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने इस संबंध में बीएसएफ से जानकारी मांगी है। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने जल्द इनपुट साझा करने का दावा किया है।
सीमावर्ती इलाकों में स्मार्ट बिजली मीटरों के चिपनुमा सिम कार्ड के जरिए लोकेशन भेजने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बीएसएफ की खुफिया एजेंसियां इस नए मॉड्यूल के नेटवर्क को खंगाल रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्थानीय तस्कर इन सिम कार्ड का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे नशा और हथियार तस्करों तक अपने ठिकानों की सटीक जानकारी पहुंचाने में कर रहे हैं। इसके बाद ड्रोन के जरिए खेप गिराई जा रही है।