फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सो रहे हवलदार की कारबाइन चोरी

Thu, 26 Sep 2013 11:34 PM IST
अमर उजाला बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। क्षेत्र के अलीवाल स्थित एक पैलेस में किसी ने गश्त के बाद सो गए पुलिस हवलदार की कारबाइन और कारतूस चोरी कर लिए।
विज्ञापन


हालांकि  मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कारबाइन पैलेस के चौकीदार से बरामद कर ली।

 एसएसपी बटाला सुरिंदरजीत सिंह मंड ने लापरवाही बरतने वाले हवलदार को मुअत्तल कर दिया है और दूसरे कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पंजाब होम गार्ड और सिविल डिफेंस को लिखकर भेज दिया है।

इस संबंध में एसएसपी बटाला सुरिंदरजीत सिंह मंड ने वीरवार देर शाम  बताया कि बुधवार देर रात को एचसी जगतार सिंह और पीएचसी तरसेम सिंह अड्डा अलीवाल में ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन


रात में गश्त के बाद दोनों अलीवाल स्थित एक पैलेस में आराम करने के लिए रूक गए और वहीं सो गए।

सुबह जब उठे तो एचसी जगतार सिंह की कारबाइन सहित 10 कारतूस चोरी हो चुके थे। इस संबंध में थाना घन्नियां के बांगर में मामला दर्ज कर लिया गया।

एसएपी बटाला ने बताया कि बाद में जगतार सिंह की चोरी हुई कारबाइन और रौंद पैलेस में चौकीदार विकास उर्फ विक्ककी वासी घन्नियां के बांगर से बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना है कि वह कारबाइन से लूटपाट करने का इरादा रखता था।

उन्होंने बताया कि हवलदार जगतार सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और तरसेम सिंह के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के  लिए पंजाब होम गार्ड और सिविल डिफेंस को लिखकर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें