फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के अगवा बेटे की हत्या

Thu, 26 Sep 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में रोपड़ के एक लापता युवक का उसके दोस्तों ने ही अगवा तक कत्ल कर दिया। शहर के व्यापारी प्रवेश आनंद का पुत्र अनमोल आनंद आठ दिन से लापता था।
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें फिरौती देने के लिए अगवा करने वालों के फोन आ रहे थे। आरोपियों नेे पहले अनमोल के परिजनों को एसएमएस भेजकर 18 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद वे फोन कर उनसे आठ लाख रुपये की मांग करने लगे। व्यापारी प्रवेश ने सारा मामला पुलिस के ध्यान में लाया।

पुलिस ने अनमोल की काल डिटेल और फोन लोकेशन पर उसे ढूंढना शुरू किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिटी के इंचार्ज मनवीर सिंह बाजवा ने बताया कि अनमोल आनंद को चमकौर साहिब वासी विशाल ने 19 सितंबर को अगवा कर लिया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों की सहायता से उस अपने घर चमकौर साहिब ले गया।
विज्ञापन


देर रात विशाल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अनमोल का कत्ल कर दिया और उसके शव को सरहिंद नहर में फेंक दिया। आरोपी विशाल अनमोल का धर्म का भाई बना था तथा उसका अनमोल के घर काफी आना था। अनमोल के  लापता होने के बाद भी वह उसके परिवार के साथ उसे ढूंढने के लिए जाता था। इस कारण उसके परिवार और पुलिस को उस पर शक नहीं हुआ।

मनवीर ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि इनमें से एक आरोपी संदीप शर्मा उर्फ नीलू ख्वाजा की बलि देना चाहता था। उन्होंने इसी भ्रम में फंसकर अनमोल का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


 मनवीर सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस अनमोल के शव की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों से शव के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अनमोल आनंद के अपहरण तथा कत्ल के आरोप में चमकौर साहिब वासी विशाल गुप्ता पुत्र प्रेम चंद, दुसेवक उर्फ सन्नी पुत्र परमिंदर तथा संदीप शर्मा पुत्र शक्ति आनंद के
खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें