फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सौ किसान हिरासत में

Fri, 20 Sep 2013 11:24 PM IST
अमर उजाला, सुनाम
विज्ञापन
विज्ञापन
माझा इलाके में बिजली मीटरों को घरों के बाहर लगाने की पावरकॉम की कवायद का विरोध करने वाले किसानों पर मामले दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के शुक्त्रस्वार को प्रस्तावित चक्काजाम आंदोलन को पुलिस ने विफल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न बॅलाकों से सुनाम आंदोल़न में भाग लेने आ रहे करीब छ: सौ किसानों को हिरासत में ले लिया और हजारों किसानों को आंदोलन स्थल पर पहुंचने नहीं दिया गया।  पुलिस ने वीरवार को ही किसानों के इस आंदोलन को दबाने के लिए कसरत शुरू कर दी थी। जिले भर की पुलिस ने शहर के विभिन्न मुख्य सडकों पर नाकाबंदी करके शहर को सील कर दिया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ही इकट्ठे हो रहे किसानों को हिरासत में ले लिया।

जखेपल, धर्मगढ, लौंगोवाल, बठिंडा रोड व खडियाल रोड आदि से भी किसानों को हिरासत लिया गया। हिरासत में लेने वालों किसान नेताओं में गुरमेल सिंह लौंगोवाल, महिंदर सिंह नमोल, दर्शन सिंह चंगालीवाला, दर्शन तोलावाल, जगतार सिंह, शाम दास कांझली, गुरदीप सिंह, बलदेव सिंह आदि शामिल हैं। इस दौरान किसानों ने सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


दिग्गज किसान नेता पुलिस को चकमा देने में सफल रहे
पुलिस के व्यापक घेराबंदी के बावजूद कई दिग्गज किसान नेता पुलिस को चकमा देने में सफल रहे और पुलिस की पकड से बाहर ही रहे। जिनमें जिला नेता दिलबाग सिंह हरीगढ, जसवंत सिंह तोलावाल, सुखपाल सिंह, दरबारा सिंह छाजला आदि शामिल े जिसका वहां किसानों ने विरोध किया था। लेकिन सरकार ने उन किसानों पर झूठे मामले दर्ज करवाकर गिरफ्तार कर लिया। आज की पुलिस की कारवाई के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा।   

डीएसपी सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी किसान को शहर में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है। हिरासत में लिए किसानों का आंकडा फिलहाल उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें