फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पास्टर बजिंदर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, महिला ने लगाए गंभीर आरोप... जांच करेंगे SP, डीएसपी और एसएचओ

Tue, 04 Mar 2025 04:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के मशहूर पास्टर प्रॉफिट बरजिंदर सिंह खिलाफ कपूरथला में छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। कपूरथला निवासी की महिला की शिकायत पर दर्ज केस में पीड़िता ने पास्टर पर छेड़छाड़ के अलावा परिवार को उससे जान का खतरा भी बताया है। 
विज्ञापन
पास्टर बजिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर के गांव ताजपुर स्थित द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम के पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। थाना सिटी कपूरथला में एक महिला की शिकायत पर दर्ज केस में जिला पुलिस ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। एसपी-फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी की देखरेख में एसआईटी पूरे मामले की जांच करके जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन


डीआईजी जालंधर रेंज नवीन कुमार सिंगला ने पुष्टि करते हुए बताया कि एसआईटी में एसपी फगवाड़ा के अलावा डीएसपी कपूरथला दीपकरण सिंह और थाना सिटी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह शामिल हैं। उधर, जालंधर में पास्टर ने मीडिया के सामने आकर खुद पर लगे आरोपों को झूठा कर दिया था।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप
थाना सिटी में दर्ज एफआईआर में कपूरथला निवासी महिला ने बताया कि प्रोफिट बजिंदर सिंह के जालंधर के गांव ताजपुर स्थित द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग में उसके माता-पिता ने अक्टूबर 2017 में इसकी चर्च में जाना शुरू किया था। उस समय में वह 17 साल की थी। जहां पर उसने मेरा फोन नंबर ले लिया और फोन पर मेरे साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा और मैसेज भी करने लगा। इसके ऐसे मैसेज वह डरने लगी। वह इन हरकतों को अपने माता-पिता को बताने से भी डरने लगी थी, लेकिन उसका फोन पर गलत बातें करने का सिलसिला जारी रहा। उसने बताया कि उसके बाद 2022 में उसने मुझे संडे के दिन चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। जब-जब वह कैबिन में अकेली होती थी, तो यह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था। जिससे वह बुरी तरह से डरी हुई है। 
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी
महिला ने आरोप लगाया कि पादरी ने किसी से शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। अब इस मामले को लेकर जिला पुलिस ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। जिससे पास्टर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गौर हो कि पास्टर बजिंदर सिंह के कार्यक्रमों में बॉलीवुड नामचीन एक्टर-एक्ट्रेस आते रहे हैं। डीआईजी जालंधर रेंज नवीन कुमार सिंगला ने बताया कि एसआईटी को जल्द से जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें