फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शिअद (अ) प्रधान सिमरनजीत सिंह मान घर में नजरबंद, सांसद अमृतपाल के पिता भी हाउस अरेस्ट

Tue, 07 Jan 2025 07:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/अमृतसर

सार

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मुख्य प्रवक्ता इकबाल सिंह टिवाणा ने कहा कि मान का हाउस अरेस्ट लोकतंत्र का कत्ल है। पंजाब सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है तथा उन्हें इंसाफ मोर्चे में जाने से रोक रही है।
विज्ञापन
सिमरजीत सिंह मान के घर के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में बंदी सिंहों की रिहाई व अन्य मांगों को लेकर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे के तहत मंगलवार को बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया गया। ऐसी आशंका थी कि शिअद अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान इसमें शामिल होने के लिए जा सकते हैं। इस वजह से फतेहगढ़ साहिब में उनके निवास पर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। 
विज्ञापन


जब पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में पूछा तो बताया गया कि ऊपर से निर्देश हैं कि उन्हें घर से बाहर न जाने दिया जाए। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मुख्य प्रवक्ता इकबाल सिंह टिवाणा ने कहा कि मान का हाउस अरेस्ट लोकतंत्र का कत्ल है। पंजाब सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है तथा उन्हें इंसाफ मोर्चे में जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई नही होगी उनका संघर्ष जारी रहेगा।

सांसद अमृतपाल के पिता समेत करीब 50 लोग नजरबंद

खडूर साहिब से सांसद व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह समेत कई लोगों को पुलिस ने मंगलवार तड़के घरों में नजरबंद कर दिया। करीब 40-50 लोगों की योजना जल्लूपुर खेड़ा गांव से 10-12 वाहनों में सवार होकर मोहाली में आयोजित कौमी इंसाफ मोर्चा में शिरकत करने की थी। एसएसपी (देहात) चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गई थी, जिसे शाम चार बजे हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें