फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लुधियाना रेलवे स्टेशन से बच्ची चोरी, प्लेटफॉर्म पर परिवार के साथ सो रही थी खुशी, ढूंढ रही GRP

Sun, 30 Jun 2024 05:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना रेलवे स्टेशन से चोरी हुई सात माह की खुशी को ढूंढने के लिए जीआरपी लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द बच्ची को ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
बच्ची खुशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन से सात माह की बच्ची चोरी हो गई। घटना रविवार सुबह की है। बच्ची खुशी परिवार के साथ रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर पर सो रही थी। लेकिन, जब सुबह माता-पिता की आंख खुली तो बच्ची गायब थी। परिवार ने खुशी को पूरे स्टेनश परिसर में ढूंढा पर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद बच्ची के पिता चंदन कुमार ने थाना जीआरपी पुलिस में सूचना दी। पिता की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार समेत माता वैष्णो देवी में माथा टेकने गया था। जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन से हेमकुंट साहिब एक्सप्रेस ली थी। ट्रेन ने रात 2.10 बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रात ज्यादा होने पर परिवार ने रेलवे स्टेशन पर ही रुकने का फैसला लिया। इसके बाद वे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बनी इंक्वायरी के नजदीक चादर बिछा कर जमीन सो गए। 

चंदन ने बताया कि सुबह 4.40 बजे पत्नी पूनम ने बच्ची को दूध पिलाया और फिर से बच्ची को अपने पास लिटा कर सो गई। चंदन भी सामान के पास ही लेटा था। सुबह पांच बजे जब उनकी आंख खुली तो देखा की बच्ची खुशी वहां पर नहीं है। उन्होंने आसपास भी बच्ची की तलाश की। लेकिन, बच्ची नहीं मिली। इसके बाद चंदन ने बच्चे के गुम होने की शिकायत थाना जीआरपी को दी। जांच अधिकारी भजन सिंह का कहना है कि बच्ची को ढूंढा जा रहा है। आसपास लगे सीटीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें