आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पर भारत सरकार की तरफ से प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस विदेशों में बैठकर पंजाब का माहौल खराब करने में जुटा है। अब बठिंडा में रविवार सुबह मॉडल टाउन फेस-4/5 में स्थित ओशो आश्रम के बाहर व वन विभाग के दफ्तर के पास खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। इसके अलावा शर्मा कॉलोनी में स्थित फारेस्ट डिपार्टमेंट के दफ्तर के बाहर भी दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं।
यह नारे सिख फॉर जस्टिस की तरफ से लिखे गए हैं। एसएफजे के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वीडियो डालकर इसकी जिम्मेदारी ली है। जारी वीडियो में आतंकी पन्नू मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी चेतावनी दे रहा है।