फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मुक्तसर एसएसपी दफ्तर की दीवारों पर लिखे अलगाववादी नारे, राहुल गांधी को पंजाब न आने की चेतावनी

Tue, 03 Jan 2023 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने और उन्हें पंजाब न आने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर की दीवार पर लिखे नारे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के बठिंडा रोड स्थित एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के दफ्तर की खेतों के साथ सटी दीवारों पर मंगलवार को अलगाववादी नारे लिखे नजर आए। जैसे ही पुलिस प्रशासन को एसएसपी दफ्तर की दीवारों पर ये नारे लिखे दिखे तो हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए कालिख पोतकर दीवारों से नारे हटाए। साथ ही नारे लिखने वाले खालिस्तानी समर्थकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने और उन्हें पंजाब न आने की नसीहत दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुमन के दफ्तर की दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखने की बात कबूली है। दीवार पर राहुल गांधी की भारत यात्रा का 11 जनवरी को विरोध करने की बात लिखी थी। इससे कुछ दिन पहले मुक्तसर के सरकारी कॉलेज की दीवारों पर तथा मलोट बीडीपीओ दफ्तर की दीवारों पर भी अलगाववादी नारे लिखे नजर आए थे। इसकी जिम्मेदारी भी पन्नू ने ली थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें