अमृतसर पुलिस ने 50 साल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर एक चार साल की बच्ची के साथ स्कूल के अंदर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शिक्षक का नाम अश्विन कुमार है जो नेश्ता गांव का रहने वाला है। फिलहाल शिक्षक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।