फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर हमलावर हुए सुखबीर बादल, बोले- इस राज में ड्रग ओवरडोज से मरे 218 नौजवान

Sat, 13 Jul 2019 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सांसद सुखबीर सिंह बादल
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल (ब) के अध्यक्ष और सांसद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस के राज में नशे के ओवरडोज से प्रदेश भर में 218 युवकों की मौत हो चुकी है। लड़कियां भी नशे की चपेट में है। कांग्रेस के राज में पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी तेजी से बढ़ी है। कांग्रेस सरकार ने शराब व ड्रग्स माफिया को शरण दी है। सुखबीर जलालाबाद में शनिवार को लोगों की समस्या सुनने पहुंचे थे।

विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि उनके पास कई लोगों की शिकायत आई हैं कि बिजली के बिल बहुत आए हैं। सुखबीर ने कहा कि ग्रामीणों की इस समस्या को वे उठाएंगे, ताकि जिन्हें मुफ्त में बिजली सुविधा मिली है, उन्हें बिजली का बिल न देना पड़े। 

सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस के राज में किसी भी गांव में विकास कार्य तक नहीं हो रहे हैं। सुखबीर ने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार ने जिन गरीब लोगों को नाम काट कर उन्हें आटा-दाल स्कीम से वंचित किया है, वे लोग उनसे संपर्क करे। सुखबीर ने कहा कि मनरेगा योजना की धनराशि कांग्रेसियों द्वारा दुरुपयोग करने की रिपोर्ट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें