नव नियुक्त सरपंच बलवीर कौर ने समूह गांव जखरावल के लोगों का आभार व्यक्त किया। बलवीर कौर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह अपने गांव जखरावल का हर प्रकार से चहुंमुखी विकास के अतिरिक्त गांव के हर एक समस्या ग्रस्त क्षेत्र का पहल के आधार पर काम बिना किसी भी भेदभाव के करवाएंगी।
तलवाड़ा के ब्लाक हाजीपुर के अंतर्गत गांव जखरावल में ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बलवीर कौर पत्नी बलविंदर सिंह को सरपंच चुना गया है। जरण सिंह, रूप लाल,
विज्ञापन
सरबजीत सिंह, मनजीत कौर पत्नी नरिंदर सिंह, लखविंदर कौर पत्नी बलकार को पंच पद के लिए चुना गया।
गांव जखरावल की ग्राम पंचायत के सरपंच व पंचों का चुनाव सर्वसम्मति से आयोजित किया गया है। नव नियुक्त सरपंच बलवीर कौर ने समूह गांव जखरावल के लोगों का आभार व्यक्त किया। बलवीर कौर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह अपने गांव जखरावल का हर प्रकार से चहुंमुखी विकास के अतिरिक्त गांव के हर एक समस्या ग्रस्त क्षेत्र का पहल के आधार पर काम बिना किसी भी भेदभाव के करवाएंगी। गांव के हर एक विवाद का गांव स्तर पर ही निदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।